– आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित हैं परिजन प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के मरहटिया राम लाल चौधरी की पत्नी मिंता देवी (55) की हत्या में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में आक्रोश है. आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार को शव के साथ गढ़वा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे. परिजनों ने अब तक पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई पर सवाल उठाया. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी. इस मामले में एक आरोपी पकड़ा गया. शेष की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही हैं. एसपी के आश्वासन के बाद परिजन शव के साथ वापस लौटे. बताया गया कि 17 अगस्त को गांव में मारपीट की घटना हुई थी. इस घटना में मिंता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी .इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया था ,जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हों गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
