केंद्र की योजनाओं से जुड़ रोजगार सृजन करें : देवेश

राज्य स्तरीय दिशा समिति ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य देवेश तिवारी बुधवार को गढ़वा पहुंचे.

प्रतिनिधि, गढ़वा राज्य स्तरीय दिशा समिति ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य देवेश तिवारी बुधवार को गढ़वा पहुंचे. उन्होंने यहां बुधवार को परिसदन भवन गढ़वा में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया. इसमें उन्होंने कहा कि इस समिति का उद्देश्य राज्य एवं जिला स्तर पर समन्वय बनाते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी केंद्रीय योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित कराना है. उन्होंने गढ़वा जिले के युवाओं को संदेश दिया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने में अपना सहयोग प्रदान करें. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या से निबटे बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि केंद्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े तथा विकसित भारत बनाने में अपना सहयोग दें. इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रोजगार सृजन के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है. उन्होंने एमएसएमइ (मिनिस्ट्री ऑफ़ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) योजनाओं से जुड़कर बेरोजगार युवाओं को लाभ लेने की बात कही. उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया आदि से जुड़कर रोजगार सृजन करते हुए देश के विकास में योगदान देने हेतु युवाओं को प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >