गढ़वा. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बुधवार को रामबांध तालाब के सफाई कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव के उपरांत मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रामबांध तालाब में शांति, श्रद्धा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ है. नगर परिषद ने रामबांध तालाब की 75 प्रतिशत जलकुंभी सफाई विसर्जन से पहले ही पूर्ण कर ली गयी थी. निरीक्षण के दौरान शेष 25 प्रतिशत जलकुंभी की अविलंब सफाई का आदेश दिया. वहीं विसर्जन का अवशेष मेढ़ की सफाई अविलंब करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी, जलकुंभी सफाई कराने वाले संवेदक नीलू खान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
