सड़क हादसे में बच्ची की मौत, पांच लोग घायल

सड़क हादसे में बच्ची की मौत, पांच लोग घायल

श्रीबंशीधर नगर. नरखोरिया कला हाइवे के पास बुधवार शाम ऑटो और बाइक की टक्कर हो एक बच्ची की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बच्ची बाइक पर दो अन्य लोगों के साथ सवार होकर जा रही थी. इसी दौरान बाइक व ऑटो के बीच टक्के हो गयी. इस घटना में बच्ची की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि बाइक सवार दो व ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल यात्रियों में गीता देवी (सलैयाडीह, उत्तर प्रदेश) और पंकज गुप्ता (पुरैनी, नगर उंटारी) शामिल हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >