मुख्यमंत्री की रंका में चुनावी सभा आज

मुख्यमंत्री की रंका में चुनावी सभा आज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन नवंबर को रंका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसे लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय ने शनिवार को स्थल निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित होगा. उपायुक्त ने कहा कि तीन नवंबर को रंका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया. हेलीपैड व मंच बेहतर बनाने को कहा गया है. मौके पर डीसीएलआर प्रमेश कुशवाहा, एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >