विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता की जांच की

विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता की जांच की

गढ़वा. सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ आयोजित शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में भाग लिया तथा अभिभावकों से विद्यालयी व्यवस्था पर प्रत्यक्ष फीडबैक लिया. निरीक्षण के क्रम में मिड-डे मील योजना की भी गहन जांच की गयी. दो विद्यालयों में एसडीएम ने स्वयं बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की. रेजो मध्य विद्यालय में निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील मेन्यू के अनुरूप हरी सब्ज़ी न परोसे जाने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की तथा भविष्य में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया. एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी. इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक गण, छात्र छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >