जीवनशैली में बदलाव ही असली औषधि: डॉ. डागा

प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में 55 रोगियों का किया उपचार

प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में 55 रोगियों का किया उपचार प्रतिनिधि, गढ़वा श्री सर्वेश्वरी समूह की मरहटिया शाखा में रविवार को मासिक प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में धनबाद से आये प्रसिद्ध नस रोग विशेषज्ञ प्रदीप कुमार डागा (बैद्य डागा जी) ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं दीं. शिविर के दौरान कुल 55 मरीजों की जांच की गयी और उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया गया. शिविर में मुख्य रूप से साइटिका, गठिया, कमर दर्द, घुटनों के दर्द और नसों से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे मरीज पहुंचे थे. डॉ डागा ने बताया कि किस प्रकार खान-पान और दिनचर्या में छोटे बदलाव कर बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है. उनकी सेवा भावना को देखते हुए उपस्थित लोगों और आश्रम प्रबंधन ने उन्हें साधुवाद प्रेषित किया. डॉ प्रदीप कुमार डागा ने कहा कि वर्तमान समय में हमारी बिगड़ती जीवनशैली ही अधिकांश बीमारियों की जड़ है. उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति के करीब रहकर ही हम दीर्घायु और निरोग रह सकते हैं. योग, उचित आहार और प्राकृतिक उपचार पद्धतियां शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं. कार्यक्रम की शुरुआत में शाखा उपाध्यक्ष रवींद्र नाथ द्विवेदी ने शिविर आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह का मुख्य उद्देश्य ””””””””नर सेवा ही नारायण सेवा”””””””” है. इसी संकल्प के तहत हर माह इस सुदूर क्षेत्र के लोगों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >