फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

श्री वंशीधर नगर. श्री वंशीधर नगर में गलत दस्तावेज के आधार पर जाति और आवास प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 12 निवासी रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी सुनीता देवी ने कथित रूप से फर्जी खतियान लगाकर जाति और आवास दोनों प्रमाण पत्र बनवा लिये थे. मामला उजागर होने के बाद प्रशासन ने इसकी जांच शुरू की. अंचल कार्यालय की ओर से भौतिक सत्यापन किया गया. इस दौरान प्रस्तुत खतियान और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गयी. जांच में दस्तावेज गलत पाये गये. जांच पूरी होने के बाद अंचल पदाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से दोनों प्रमाण पत्र रद्द कर दिये. मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >