प्रतिनिधि, डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को ब्याहुत कलवार समाज द्वारा भगवान बलभद्र पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में पास-पड़ोस के गांवों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलवार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ भगत तथा विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष विजय कुमार और सचिव जवाहर प्रसाद थे. इस दौरान समाज के गणमान्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और भगवान बलभद्र की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया. पूजन के पूर्व हरिहर मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी, जो देवीधाम, मुख्य बाजार और अंबेडकर चौक होते हुए किसान उच्च विद्यालय परिसर पहुंची. इसमें हजारों महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया. अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ भगत ने समाज को संगठित रहने और बच्चों को संस्कार देने पर बल दिया. वहीं, विजय कुमार ने दहेज प्रथा पर रोक लगाने की आवश्यकता जतायी और बेटी-बेटे में भेदभाव न करने की अपील की. इस मौके पर डंडई कलवार समाज के अध्यक्ष अलख निरंजन प्रसाद, सचिव वरुणेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद सहित कई सदस्य और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
