अबुधाबी में सम्मानित हुए व्यवसायी कुमार रामचंद्रम

अबुधाबी में सम्मानित हुए व्यवसायी कुमार रामचंद्रम

भवनाथपुर. डॉलर रेडीमेड गारमेंट के तत्वावधान में दुबई के अबुधाबी में आयोजित वार्षिक मिलन समारोह में भवनाथपुर के प्रतिष्ठित रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसायी कुमार रामचंद्रम उर्फ मुनू जायसवाल को सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान कम समय में कंपनी के उपलब्धि प्राप्त करने पर दिया गया है. डॉलर कंपनी के मालिक विनोद गुप्ता ने उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. अबुधाबी में सम्मानित होकर लौटे व्यवसायी कुमार रामचंद्रन जायसवाल ने बताया कि वह भवनाथपुर, विशुनपुरा, रमुना, कांडी, केतार, कोण, रामगढ़, विंढमगंज, नगर ऊंटारी व कचनरवा में डॉलर कंपनी के रेडीमेड गारमेंट्स की थोक आपूर्ति करते हैं. कम समय में डॉलर कंपनी के रेडीमेड गारमेंट्स सप्लायर के तौर पर उन्होंने क्षेत्र में एक अलग पहचान बनायी है. मौके पर अमन जायसवाल, तन्नु जायसवाल, प्रदीप कुमार व संजय कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >