अटौला में प्रवासी मजदूर परिवारों तक पहुंचायी खुशियां

अटौला में प्रवासी मजदूर परिवारों तक पहुंचायी खुशियां

प्रतिनिधि गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की देखरेख में संचालित मानवीय पहल आइये खुशियां बांटें अभियान के तहत 36वें दिन रविवार को अटौला क्षेत्र के प्रवासी मजदूर परिवारों के बीच जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र व अन्य आवश्यक सामग्री बांटी गयीं. वितरण कार्यक्रम में 100 से अधिक जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को उनकी आवश्यकता के अनुसार स्वेटर, जैकेट, शॉल, कंबल, टोपी, मोज़े एवं अन्य ऊनी वस्त्र प्रदान किये गये. ठंड के इस मौसम में राहत सामग्री पाकर लाभुक परिवारों काफी खुश दिखे. एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल वस्त्र वितरण नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को यह विश्वास दिलाना है कि समाज और प्रशासन उनके साथ खड़ा है. जब तक ठंड का असर रहेगा, यह अभियान इसी भावना के साथ जारी रहेगा. बताया कि कार्यक्रम के दौरान अक्सर स्थानीय नागरिकों एवं अभियान से जुड़े सहयोगकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रहती है, जिनके सहयोग से वितरण कार्य सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >