पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पर बम से हमला, केस दर्ज

पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पर बम से हमला, केस दर्ज

प्रतिनिधि, गढ़वा

गढ़वा मेन्स पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार कुशवाहा पर मंगलवार की रात बम फेंक कर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में रवि बाल-बाल बच गये. इस संबंध में रवि कुमार कुशवाहा ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. रवि कुमार कुशवाहा वर्तमान में गढ़वा पुलिस केन्द्र में कार्यरत हैं. वे पिछले नौ सालों से पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर हैं. मंगलवार की रात्रि पिपरा खुर्द बहर चौक के पास स्थित अपने नवनिर्मित मकान को देखने गये थे, तभी उन पर बम फेंक कर हमला किया गया. उन्होंने बताया कि उनपर कुल तीन बम फेंके गये. पहला बम घर के गेट के पास फटा. वहीं दो और बम उनकी ओर फेंके गये. इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि रवि कुमार कुशवाहा के द्वारा आवेदन दिया गया है. जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >