नही मिला तीसरे बच्चे का शव, एनडीआरएफ की टीम लौटी

नही मिला तीसरे बच्चे का शव, एनडीआरएफ की टीम लौटी

मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे गांव में गुरुवार को कोयल नदी में डूबने से हुई तीन बच्चों की मौत के बाद नाजिस प्रवीण एवं पीयूष का शव मिल गया है. पर तीसरे बच्चे अमन चंद्रवंशी का शव नही मिल सका. इसके बाद शव खोजने में लगी एनडीआरएफ की 20 सदस्यीय टीम रविवार की शाम वापस लौट गयी. टीम शनिवार को मोरवे गांव में कोयल नदी के किनारे पहुंची थी. लेकिन दो दिन तक खोजने के बाद भी तीसरे बच्चे अमन का शव नहीं मिल सका. विदित हो कि गुरुवार को कोयल नदी में नहाने गये एक बच्ची समेत तीन बच्चों की मौत डूबने से हो गयी थी. मृतकों में मोरबे गांव निवासी नसीम खलीफा की आठ वर्षीय पुत्री नाजिश परवीन, अमर चंद्रवंशी के नौ वर्षीय पुत्र अमन चंद्रवंशी तथा संजय चंद्रवंशी के 10 वर्षीय पुत्र पीयूष चंद्रवंशी शामिल थे. इनमें संजय चंद्रवंशी के पुत्र पीयूष का शव भीम बराज से मिला, जबकि नाजिस परवीन का शव कोरगाईं कोयल नदी के किनारे मिला था. इधर इस घटना के बाद से मोरबे गांव में मृतक के परिजनों के घर में मातम छा गया है. पूरे गांव में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >