उंचरी रेलवे ट्रैक से 40 साल के व्यक्ति का शव बरामद

उंचरी रेलवे ट्रैक से 40 साल के व्यक्ति का शव बरामद

गढ़वा. गढ़वा पुलिस ने बुधवार को गढ़वा शहर के उंचरी रेलवे ट्रैक के पास से एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उंचरी रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 11 /29 एवं 11 /31 के बीच अज्ञात शव पड़ा था. इसकी जानकारी मिलने के बाद वे सभी वहां पहुंचे और शव का पहचान करने का प्रयास किया. लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद गढ़वा सदर अस्पताल में शव के अंत्यपरीक्षण के बाद उसकी पहचान के वास्ते 72 घंटे तक के लिए शीतगृह में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >