गढ़वा में 48 घंटे से ब्लैक आउट, जनजीवन प्रभावित, शहरी क्षेत्र में पेयजल के लिए मचा हाहाकार

गढ़वा में पिछले 48 घंटे ब्लैक आउट के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है. मंगलवार की रात आयी आंधी से मची तबाही से अभी तक लोग उबर नहीं सके हैं. बिजली की आपूर्ति ठप होने के कारण खासकर शहरी क्षेत्र पेयजल की गंभीर संकट से लोग जूझ रहे हैं. विदित हो कि मंगलवार की रात 70-80 किलोमीटर की रफ्तार से आये तूफान ने 33 हजार केवीए के तार और पोल को ध्वस्त कर दिया था. वहीं 11 हजार केवीए को और अधिक नुकसान पहुंचा था.

गढ़वा : गढ़वा में पिछले 48 घंटे ब्लैक आउट के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है. मंगलवार की रात आयी आंधी से मची तबाही से अभी तक लोग उबर नहीं सके हैं. बिजली की आपूर्ति ठप होने के कारण खासकर शहरी क्षेत्र पेयजल की गंभीर संकट से लोग जूझ रहे हैं. विदित हो कि मंगलवार की रात 70-80 किलोमीटर की रफ्तार से आये तूफान ने 33 हजार केवीए के तार और पोल को ध्वस्त कर दिया था. वहीं 11 हजार केवीए को और अधिक नुकसान पहुंचा था.

Also Read: कोविड-19 को लेकर रांची डीसी ने की बैठक, हिंदपीढ़ी में नये मजिस्ट्रेट तैनात, कंटेनमेंट जोन में कोई भी पास वैध नहीं

गढ़वा से प्रभात खबर प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की सुबह से विभाग के एसडीओ रामाशीष प्रजापति की देखरेख में रेहला ग्रिड से गढ़वा के बीच छतिग्रस्त 33 हजार लाइन के पोल और तार को युद्धस्तर पर कार्य कर शाम पांच बजे तक गढ़वा सब स्टेशन में बिजली ले आया गया था. उसके बाद 11 हजार केवीए के फॉल्ट को रात 11 बजे तक ठीक कर शहर के कुछ हिस्सों में बिजली की आपूर्ति की गयी. यद्दपि शहर का बड़ा हिस्सा बिजली से वंचित रहा.

गुरुवार को पुनः एसडीओ रामाशीष प्रजापति की अगुवाई में शहर के विभिन्न हिस्सों में फॉल्ट को ठीक करने का काम शुरू किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक यह ठीक नहीं हो सका था. वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में अधिक नुकसान के कारण वहां बिजली की आपूर्ति में देर होगी. विभाग के अनुसार आंधी में 11 हजार केवीए के लाइन में अधिक नुकसान हुआ है. तेज हवा से दर्जनों पोल व ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा है. उसका सर्वे किया जा रहा है और उसे भी दुरुस्त करने का काम शुक्रवार से शुरू किया जायेगा. ग्रामीण क्षेत्र के कुछ जगहों पर काम शुरू किया जा चुका है.

शाम तक शहर में आपूर्ति बहाल हो जायेगी : एसडीओ

विभाग के एसडीओ रामाशीष प्रजापति ने कहा कि शहर में दर्जनों जगह पर तार पर पेड़ गिरने से बाधा उत्पन्न हुई है. जैसे-जैसे पता चल रहा है फॉल्ट को ठीक किया जा रहा है. शाम तक शहर में आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >