भाजपा की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का होगा गठन : दयाशंकर

भाजपा की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का होगा गठन : दयाशंकर

भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी, साथ ही विकास योजनाओं में तेजी लायेगी ताकि झारखंड का सर्वांगीण विकास हो सके. उक्त बातें उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री सह कलस्टर प्रभारी दयाशंकर प्रसाद ने रिद्धि-सिद्धि होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार चुनाव में किये गये सभी वादे पूरा करने में विफल रही है. पर भाजपा जो कहती है, वह करती है .जिन-जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, चुनाव में किये गये वादों को पूरा किया है. उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में मतदान करने की अपील की. पलामू प्रमंडल प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा कि भाजपा की सरकार आने वाली है और झामुमो की सरकार जाने वाली है. भाजपा एक स्वच्छ, भ्र्ष्टाचार मुक्त व मजबूत सरकार देगी.

मौजूद लोग : प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर महतो, अमित सिंह, शिवनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, शारदा महेश प्रताप देव, मीडिया प्रभारी विकास स्वदेशी, संजय यादव, लवली आनंद, मुकेश चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता व अशोक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >