भाजपा प्रत्याशी पर धमकी देने का आरोप

भाजपा प्रत्याशी पर धमकी देने का आरोप

गढ़वा. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिंद्रनाथ पांडेय ने अपने पार्टी के ही प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी पर धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पूर्व जिलाध्यक्ष ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर अपने व अपने परिवार के जानमाल की सुरक्षा की मांग की है. श्री पांडेय ने कहा कि शाम में जब वह घर जा रहे थे, उसी दौरान पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी अपने समर्थकों के साथ उनके मुहल्ले में घुस रहे थे. श्री तिवारी ने उनको देखते ही गाड़ी रोककर उन्हें धमकी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >