गिरिनाथ के समर्थन में निकाली गयी बाइक रैली

गिरिनाथ के समर्थन में निकाली गयी बाइक रैली

सपा प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के समर्थन में सोमवार को बाइक रैली निकाली गयी. इसमें यूपी विधान परिषद में विपक्ष के नेता लालबिहारी यादव, झालको के पूर्व चेयरमैन सिराज अहमद अंसारी, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आशिक अंसारी व सीपीआइ के सचिव रामेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी सहित अन्य लोग शामिल रहे. नेताओं ने कहा कि गढ़वा विधानसभा में अमन एवं शांति लाने के लिए गिरिनाथ सिंह को जिताना आवश्यक है. सांप्रदायिक, फासिस्ट व नफरती ताकतों के साथ-साथ भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए भी गिरिनाथ सिंह ही विकल्प हैं. तमाम वंचित, पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक 13 नवंबर को इन्हें सबक सिखाने का काम करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >