Bhawanathpur Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम के अनंद प्रताप देव आगे, बीजेपी के भानु प्रताप शाही छूटे पीछे

Bhawanathpur Chunav Result 2024 : गढ़वा जिले की भवनाथपुर विधानसभा सीट पर इस बार किसने बाजी मारी? भानु प्रताप शाही ने फिर जीता भवनाथपुर या अनंत प्रताप देव जीते? जानें.

Bhawanathpur Assembly Election Result 2024: गढ़वा जिले की भवनाथपुर विधानसभा सीट से इस बार किस पार्टी ने जीत दर्ज की? झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भवनाथपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर भानु प्रताप शाही को चुना या झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार को मिली जीत. फैसला शनिवार (23 नवंबर) को.

भवनाथपुर विधानसभा सीट पर 67.91 प्रतिशत हुआ था वोट

भानु प्रताप शाही और अनंत प्रताप देव समेत 17 प्रत्याशी 81-भवनाथपुर विधानसभा सीट पर भाग्य आजमा रहे थे. मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी यहां से अपना उम्मीदवार दिया था. बसपा ने पंकज कुमार को मैदान में उतारा था. इस विधानसभा सीट पर 67.91 प्रतिशत मतदान हुआ था. मतदान के लिए 4.40 लाख लोग पंजीकृत थे.

7 निर्दलीय समेत 17 उम्मीदवार लड़ रहे थे चुनाव

इस विधानसभा क्षेत्र में 4,40,321 वोटर्स में 2,28,076 पुरुष और 2,12,245 महिला वोटर थे. इनमें से 2,99,021 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. भवनाथपुर सीट पर वोटिंग करने वालों में 1,44,579 पुरुष और 1,54,442 महिला मतदाता शामिल हैं. झामुमो, भाजपा समेत 10 पार्टियों के उम्मीदवारों के साथ-साथ 7 निर्दलीय उम्मीदवार भी यहां से भाग्य आजमा रहे थे. यहां 13 नवंबर को पहले चरण में वोटिंग हुई थी.

इन पार्टियों ने झारखंड विधानसभा चुनाव में उतारे थे प्रत्याशी

भवनाथपुर विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, सोसलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडया (कम्युनिस्ट), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, लोकहित अधिकार पार्टी, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपने उम्मीदवार उतारे थे.

भवनाथपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी

उम्मीदवारों के नामपार्टी का नाम
अनंत प्रताप देवझारखंड मुक्ति मोर्चा
पंकज कुमारबहुजन समाज पार्टी
भानु प्रताप शाहीभारतीय जनता पार्टी
अजय कुमार सिंहसोसलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडया (कम्युनिस्ट)
आदित्य कुमार गुप्ताऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
उमेंद्र कुमार यादवसमाजवादी पार्टी
घनश्याम पाठकभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
जयराम पासवानलोकहित अधिकार पार्टी
नंदलाल रामपीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
रौशन कुमारआजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
देवेंद्र कुमार प्रजापतिनिर्दलीय
बरुण बिहारीनिर्दलीय
यूसुफ अंसारीनिर्दलीय
राजेश बैठानिर्दलीय
राम नरेश यादवनिर्दलीय
राहुल प्रसाद गुप्तानिर्दलीय
बिशेश्वर मेहतानिर्दलीय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >