गढ़वा : भवनाथपुर में वन विभाग की कार्रवाई ; खैर लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त, दो तस्कर जेल भेजे गए

भवनाथपुर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विजय सिंह की रिपोर्ट

भवनाथपुर (गढ़वा). भवनाथपुर में वन विभाग ने अवैध रूप से खैर की लकड़ी काटकर ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने मकरी गांव से खैर की लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. साथ ही मौके से दो आरोपियों मिली विश्वकर्मा और सूरज पाल को गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना पर वन विभाग का छापा

गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी भवनाथपुर प्रमोद कुमार के आदेश से बुधवार की रात कार्रवाई की गई. वनपाल सुनील राय के नेतृत्व में टीम गठित कर मकरी गांव में सघन अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान टीम ने देखा कि प्रतिबंधित खैर प्रजाति की बड़ी मात्रा में लकड़ी का अवैध पातन कर ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा था. वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय वन अधिनियम के तहत खैर की लकड़ियों से लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. वहीं, इस मामले में शामिल मिली विश्वकर्मा और सूरज पाल को मौके से गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें: अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, आंदोलन की चेतावनी

वन अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. जब्त ट्रैक्टर और लकड़ियों को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधार के लिए उमड़ी भीड़, 7,481 आवेदन पहुंचे

अवैध कटाई के खिलाफ अभियान जारी

वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि वन संपदा की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि जंगलों में अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >