भवनाथपुर से विजय सिंह की रिपोर्ट
भवनाथपुर. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भवनाथपुर टाउनशिप में अर्धवार्षिक परीक्षा का शुभारंभ सोमवार को उत्साह और सकारात्मक वातावरण में "परीक्षा उत्सव" के रूप में किया गया.
तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत
विद्यालय में परीक्षा देने पहुंचे सभी भैया-बहनों का आचार्यों द्वारा तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया. इसके बाद वंदना एवं ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को शांत, एकाग्र और सकारात्मक मनःस्थिति के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया गया.
शुभकामनाओं के साथ मिला सफलता का आशीर्वाद
इस अवसर पर आचार्यगण ने सभी भैया-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आशीर्वाद दिया. परीक्षा के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला. विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम की मंगलकामना की है.
