भवनाथपुर. भवनाथपुर प्रखंड अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमिटी की नव निर्वाचित कमिटी का बुधवार को विस्तार किया गया. इस अवसर पर प्रखंड कमिटी के सदर अजमुद्दीन शेख और सचिव एमडी ओस्ताज रज़ा की मौजूदगी में बैठक हुई. बैठक में सरपरस्त उल्फत अंसारी, जसमुद्दीन अंसारी सहित कमिटी के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. इस दौरान अंजुमन कमिटी को और मजबूत व सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.
सर्वसम्मति से 37 सदस्यीय कमिटी का विस्तार
बैठक में सर्वसम्मति से 37 सदस्यीय कमिटी का विस्तार किया गया. नयी कमिटी में समशेर अंसारी को नायब सदर तथा असमुद्दीन अंसारी को नायब सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. वहीं मौलाना सज्जाद हुसैन, सफीक अंसारी, रेयाज अंसारी और जसमुद्दीन अंसारी को सरपरस्त बनाया गया. इसके अलावा अलियास अंसारी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी.
कमिटी में सदस्य के रूप में शौकत अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी, हस्ते आलम, रमजान अंसारी, ताहिर अंसारी, समशाद अंसारी, मंसुर अंसारी, फिरदोश अंसारी और जाफर अली समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया है. नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद पदाधिकारियों ने कमिटी के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की बात कही.
समाज को एकजुट करने पर जोर
इस मौके पर कमिटी के सदर अजमुद्दीन शेख और सचिव एमडी ओस्ताज रज़ा ने कहा कि अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमिटी समाज को एकजुट करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और सामाजिक सुधार के कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम करेगी. उन्होंने कहा कि समाज से जुड़े मामलों को आपसी बातचीत, सहयोग और सहमति के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जायेगा.
नयी कमिटी का किया स्वागत
बैठक में मौजूद सदस्यों ने नयी कमिटी के गठन का स्वागत किया. सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने का भरोसा जताया.
