औद्यौगिक नगरी भवनथापुर में कभी धूमधाम से होती थी विश्वकर्मा पूजा, अब सन्नाटा

क्रशिंग प्लांट के हर विभाग में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा होती थी स्थापित

क्रशिंग प्लांट के हर विभाग में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा होती थी स्थापित

विजय सिंह, भवनाथपुर

पलामू प्रमंडल के भवनाथपुर में क्रशिंग प्लांट होने कारण इसे औद्योगिक नगरी के नाम से जाना जाता था. जहां विश्वकर्मा पूजा की धूम रहती थी. इस भव्य आयोजन को देखने के लिए भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोग यहां आते थे. यहां 15 दिन से पहले से ही पूजा की शुरू हो जाती थी. क्रशिंग प्लांट के हर विभाग में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाता थी और आम लोगों के लिए भी क्रशिंग प्लांट को खोल दिया जाता था. अब इस क्रशिंग प्लांट का अस्तित्व समाप्त हो गया है और 2025 में इसकी नीलामी भी हो गयी.

1970 के दशक में हुई थी स्थापना

भवनाथपुर के टाउनशिप में 1970 के दशक में तब एशिया के सबसे बड़े क्रशिंग प्लांट की स्थापना हुई थी, जिसके लिए घाघरा चूना पत्थर खदान, गुड़गांवा, सरैया खदान तथा तुलसीदामर डोलोमाइट खदान खोला गया था. तीनों खदानों को मिलाकर करीब 3 हजार मजदूर उत्खनन तथा लोडिंग का काम करते थे. साथ ही क्रशिंग प्लांट में तीन शिफ्ट कुल 1200 सेल कर्मी काम करते थे.

1990 में क्रशिंग प्लांट को कर दिया गया बंद

1990 में इस क्रशिंग प्लांट बंद कर दिया गया. इसके बाद धीरे-धीरे कर्मचारियों का स्थानांतरण सेल के दूसरे प्रतिष्ठानों में किया जाने लगा. 2014 में घाघरा चूना पत्थर खदान तथा 16 फरवरी 2020 में तुलसीदामर डोलोमाइट खदान बंद कर दिया गया. अब हालात यह है कि 11 कर्मचारी और तीन अधिकारी ही बचे हुए हैं.

इधर क्रशिंग प्लांट पर खूब होती हैं राजनीति

भवनाथपुर में क्रशिंग प्लांट को लेकर राजनीति भी खूब होती है. भवनाथपुर के वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव क्रशिंग प्लांट को लेकर कई दफा पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही की भूमिका पर सवाल उठा चूके हैं. वहीं एक बार फिर पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने क्रशिंग प्लांट के सवाल पर वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव को घेरा है. सोशल मीडिया पर भानु प्रताप शाही ने लिखा कि ””ऐसा विधायक (अनंत प्रताप देव) मैंने आज तक न देखा न सुना. प्लांट काटने का पत्र मुख्यमंत्री को आपने देकर कटवाया या मैंने? वाह राजा (अनंत प्रताप देव )आपका हर पोल खुलेगा. हिम्मत है तो बताये एक दिन में चार फार्च्यूनर कहां से आया? अनंत प्रताप देव द्वारा इस संदर्भ में लिखे गये दो पत्र का हवाला देते हुए पूर्व विधायक भानु प्रताप ने लिखा कि क्रशिंग प्लांट की कटिंग को जब आपके मुख्यमंत्री नहीं रोक सके तो कौन रोकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >