भानु शाही के आरोपी अनर्गल व बेबुनियादी: झामुमो

भानु शाही के आरोपी अनर्गल व बेबुनियादी: झामुमो

श्री वंशीधर नगर. पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा विधायक अनंत प्रताप देव वउनके पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव पर बालू के अवैध धंधे में संलिप्त होने के लगाये गये आरोपों पर झामुमो ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने प्रेसवार्ता में कहा कि भानु प्रताप शाही द्वारा लगाये गये आरोप पूरी तरह अनर्गल व बेबुनियादी हैं. उन्होंने कहा कि गढ़ परिवार की राजनीति सेवा की रही है, न कि पैसे कमाने की. किसी भी प्रकार का आरोप लगाने से पहले भानु शाही को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में बालू सस्ते दरों पर मिला रहा है, जिससे कुछ लोगों को राजनीतिक नुकसान दिख रहा है. इसी कारण अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए इस तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं. उन्होंने भानु शाही पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका इतिहास भ्रष्टाचार से जुड़ा रहा है और वे इस तरह के हथकंडों से जनता को गुमराह करना चाहते हैं. मुक्तेश्वर पांडेय ने कहा कि विधायक अनंत प्रताप देव लगातार विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठा रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. यही वजह है कि विरोधी घबरायें हुए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक के पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव की भी जनस्वीकृति बढ़ रही है, जिससे विपक्ष असहज है. धुरकी में हाल ही में हुई घटना पर उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी और विधायक पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने का काम करेंगे. प्रेसवार्ता के दौरान निर्मल पासवान, अमरनाथ पांडेय, मनोज पासवान, सुधीर प्रसाद, धीरज कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >