उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग की समीक्षात्मक हुई प्रतिनिधि, गढ़वा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड को लेकर नीति आयोग के सूचकांकों पर समीक्षात्मक बैठक हुई. उपायुक्त ने 49 प्रमुख इंडिकेटरों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन व कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया. शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, बाउंड्री वॉल और विद्युतीकरण जैसी सुविधाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं. इसके लिए 26 बड़े विद्यालयों को चिह्नित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, बीडीओ मंझिआंव, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, नीति आयोग और पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। गर्भवती महिलाओं की हो नियमित जांच स्वास्थ्य एवं पोषण की समीक्षा में गर्भवती महिलाओं को समय पर देखभाल, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण और मधुमेह-हाई ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करने का निर्देश दिया सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने सीएचसी स्तर पर एक्स-रे मशीन की जरूरत बतायी, जिस पर उपायुक्त ने बिना मशीन वाले केंद्रों को चिन्हित करने का आदेश दिया. फसल बीमा पर विशेष ध्यान दें कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने दलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने, सॉयल हेल्थ कार्ड वितरण, माइक्रो इरिगेशन और फसल बीमा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. वहीं वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के तहत स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया. उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों व इंस्पिरेशनल फेलो से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
