भ्रूण हत्या रोकने व रक्तदान के लिए किया जागरूक

भ्रूण हत्या रोकने व रक्तदान के लिए किया जागरूक

गढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था ने रविवार को सेवा सप्ताह के चौथे दिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने की. इस दौरान गढ़वा सदर अस्पताल व ब्लड बैंक परिसर में बेटी बचाओ, भ्रूण हत्या रोको, बेटी को शिक्षित करें और रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक किया. इस मौके पर उत्तम जायसवाल ने कहा कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को समाज से मिटाना होगा. वहीं उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक चार महीने में एक बार स्वेच्छा से रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है. इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, डायरेक्टर डॉ आशीष गुप्ता, उत्तम जायसवाल, ब्लड कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार, ब्लड बैंक टेक्नीशियन प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >