दर्जनों ऑटो को किया जब्त, चेतावनी देकर छोड़

जाम की स्थिति उत्पन्न करने पर ऑटो चालकों के खिलाफ की कार्रवाई

जाम की स्थिति उत्पन्न करने पर ऑटो चालकों के खिलाफ की कार्रवाई

श्रीबंशीधर नगर. नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के एनएच-75 मुख्य सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न करने वाले दर्जनों ऑटो चालकों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की. थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक सघन अभियान चलाया गया. इस दौरान मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित रूप से खड़े दर्जनों ऑटो को जब्त कर थाना लाया गया. थाना परिसर में चालकों से पूछताछ की गयी और सभी से लिखित माफीनामा लेकर उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया. इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े कर आम जनता को परेशान करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न होती है, तो संबंधित ऑटो मालिक या चालक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी ने क्षेत्र के सभी वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और शहर की

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >