कांग्रेस का सिंबल फाड़नेवाला कतई स्वीकार नहीं : मानस सिन्हा

कांग्रेस का सिंबल फाड़नेवाला कतई स्वीकार नहीं : मानस सिन्हा

कांग्रेस पार्टी के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानस सिन्हा के नेतृत्व में केतार भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना कर नौ दिवसीय कांग्रेस पार्टी आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. श्री सिन्हा ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा सीट कांग्रेस की सीट रही है. महागठबंधन की ओर से यहां कांग्रेस पार्टी की ही उम्मीदवारी हो. वैसे व्यक्ति जिन्होंने 2014 में कांग्रेस पार्टी का सिंबल फाड़ा, उन्हें कतई स्वीकार नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सामंती परिवार से तंग हुए लोग भी आज उनके पिछलग्गू बने हुए हैं. भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार हो, इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया है. इसमें भवनाथपुर विधानसभा के सभी पंचायतों में घूम-घूम कर लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराया जायेगा.

उपस्थित लोग : प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, जिला प्रवक्ता राहुल दुबे, रमना प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मंसुर अंसारी, विशुनपुरा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, खरौंधी 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश रजक, सगमा प्रखंड अध्यक्ष देवचंद यादव, डंडई 20 सूत्री अध्यक्ष क्यामुदीन अंसारी, केतार 20 सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह खरवार व इन्द्रदेव बैठा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >