गढ़वा. गढ़वा सदर अस्पताल में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त अज्ञात व्यक्ति को पुलिस ने अचेत अवस्था में सोमवार को सदर अस्पताल भर्ती कराया था. बुधवार को उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि अज्ञात शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. उसे 72 घंटे के लिए शीतगृह में रखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
