पीडीएस के चावल में नकली चावल की मिलावट का आरोप

पीडीएस के चावल में नकली चावल की मिलावट का आरोप

वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित किये जाने वाले चावल में नकली चावल मिक्स होने की शिकायत के बाद बुधवार को विशुनपुरा की प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी एवं रमना की प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने गोदाम का निरीक्षण कर इसकी जांच की. जांच के क्रम में चावल की बोरी से सैंपल निकाला गया, इसमें एक अलग तरह के चावल की मिलावट पायी गयी. जांच के बाद करुणा सोनी ने कहा कि गरीबों को नि:शुल्क रूप से मिलने वाले चावल में कृत्रिम चावल की मिलावट की गयी है. उन्होंने कहा की उक्त मिलावटी चावल के खाने से गरीबों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने डीएसओ गढ़वा से अविलंब इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं दीपा कुमारी ने कहा की लाभुकों ने शिकायत की थी कि चावल में नकली चावल मिक्स है. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग को इसकी जांच करनी चाहिए.

जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी : इस मुद्दे पर खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि चावल का सैंपल मंगाया गया है. इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >