गढ़वा. नागपुर में 5 से 12 अप्रैल तक होने वाली जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए गढ़वा के एनआइएस कोच अजय कुमार वाल्मीकि का चयन झारखंड टीम के मुख्य कोच के रूप में किया गया है. इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है. अजय कुमार, पलामू प्रमंडल के प्रथम एनआइएस प्रशिक्षक व महागुरु अवॉर्ड से सम्मानित रामप्रवेश तिवारी के शिष्य हैं. उन्होंने पिछले सात वर्षों से उनके मार्गदर्शन में बॉक्सिंग की बारीकियां सीखीं हैं. उनकी इस सफलता में भारत सेवा रत्न नितिन तिवारी का भी विशेष योगदान रहा है. अजय कुमार की इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के संरक्षक मो मुमताज राही, अध्यक्ष शिव शंकर पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष हरिनंद पांडे, लव कुमार दुबे सहित खिलाड़ियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. खेल प्रेमियों का मानना है कि अजय के नेतृत्व में झारखंड की टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगी. बधाई देने वाले खिलाड़ियों में सृष्टि तिवारी, अमीषा उजाला, लक्ष्मी कुमारी, नौशाद आलम, भव्य कुमार, दिव्या कुमार, नैतिक कुमार, विश्वजीत सिंह व ऋषि बाबू का नाम शामिल हैं.
अजय कुमार बने झारखंड बॉक्सिंग टीम के मुख्य कोच

अजय कुमार बने झारखंड बॉक्सिंग टीम के मुख्य कोच
Copied link
अजय कुमार बने झारखंड बॉक्सिंग टीम के मुख्य कोच