आम लोगों के संरक्षण की बात करती है अधिवक्ता परिषद : सतीश

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 33वां स्थापना दिवस मनाया गया

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 33वां स्थापना दिवस मनाया गया प्रतिनिधि, गढ़वा अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद गढ़वा जिला इकाइ का 33वां स्थापना दिवस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में मनाया गया. इस अवसर पर परिषद के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की गयी. वरीय अधिवक्ता सतीश कुमार मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता परिषद कर्तव्यों के पालन के साथ अधिकारों के लिए संघर्ष की बात करती है. उन्होंने बताया कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने 7 सितंबर 1992 को अधिवक्ता परिषद की स्थापना की थी. उन्होंने कहा कि परिषद भारतीय न्याय व्यवस्था में आम लोगों के संरक्षण की बात करती है. अधिवक्ता प्रेमचंद तिवारी ने कहा कि परिषद निस्वार्थ भाव से जागरूकता का कार्य करती है. अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह केवल अर्थोपार्जन नहीं बल्कि राष्ट्रहित की बात करता है. महामंत्री राकेश कुमार शुक्ला ने युवाओं से ‘न्याय प्रवाह’ पुस्तिका की सदस्यता लेकर परिषद से जुड़ने की अपील की. कार्यक्रम में वरीय अधिवक्ता नरेंद्र कुमार पांडेय, नवीन चंद्र सिंह एवं गढ़वा की प्रथम महिला अधिवक्ता रामा कुमारी को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अधिवक्ता अरविंद कुमार पांडेय, बसंत राम, परशुराम, अनुज मिश्रा, ओम प्रकाश चौबे, संतोष कुमार, दिग्विजय कुमार, राहुल ऋषि, धनंजय कुमार तिवारी, कन्हैया कुमार सिंह, प्रणव कुमार, सर्वजीत प्रकाश पांडे, मधुसूदन शर्मा, पंकज मिश्रा, सत्य नारायण सिन्हा, विकास कुमार चौबे सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >