पर्यावरण परिवार ने 2000 पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा किया

पर्यावरण परिवार ने 2000 पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा किया

प्रतिनिधि, गढ़वा पर्यावरण परिवार के सदस्यों ने इस वर्ष का अंतिम पौधरोपण कार्यक्रम कल्याणपुर स्थित एनएच फ्लाइओवर के दोनों तरफ संपन्न किया. स्लोप पर 3–3 की कतार में लगभग 60 पौधे लगाये गये. इस तरीके से पौधरोपण से पशुओं के नुकसान का खतरा भी कम रहेगा. पर्यावरण परिवार के सदस्य अमित शुक्ला ने पौधों की देखभाल और गर्मी के दिनों में नियमित रूप से पानी देने की जिम्मेदारी ली है. संस्था ने बताया कि बरसात के इस सीजन में लगभग 2000 पौधे लगाने और वितरित करने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है. टीम समय-समय पर लगाए गए पौधों की मॉनिटरिंग भी करती रहेगी. इस अवसर पर पर्यावरण परिवार के संयोजक नितिन तिवारी, अमित शुक्ला, मुन्ना दुबे, गौतम ऋषि, डॉ. पतंजलि केशरी, पूर्व मुखिया देवराज उपाध्याय, पंकज तिवारी, यज्ञाचार्य विपिन तिवारी, अनिमेष चौबे, अरविंद जायसवाल, शिक्षक मनोज द्विवेदी, प्रेम तिवारी, अक्षय दुबे, जनक विकास धारा के रमाशंकर चौबे सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >