प्रसव के बाद नवजात को बेचने का आरोप, मां को बताया गया मृत

प्रसव के बाद नवजात को बेचने का आरोप, मां को बताया गया मृत

बेहोशी की हालत में मामी की बेटी को सौंपा गया बच्चा, अस्पताल रिकॉर्ड में भी हेराफेरी प्रतिनिधि, रंका रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रसव पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके नवजात बच्चे को साजिश के तहत किसी और को दे दिया गया और उसे बताया गया कि बच्चा मृत पैदा हुआ है. पीड़िता बसंती देवी ने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर अपने बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगायी है. यह मामला 27 अक्तूबर 2025 का है, जिसका खुलासा तब हुआ जब महिला का पति परदेस से घर लौटा. भलुआनी निवासी झरी राम की पत्नी बसंती देवी ने बताया कि 27 अक्तूबर 2025 को वह अपनी मामी मंदोदरी देवी के साथ प्रसव के लिए रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी. उसी दिन दोपहर करीब तीन बजे उसने एक पुत्र को जन्म दिया. बसंती के अनुसार, प्रसव के बाद वह बेहोश हो गयी थी. जब उसे होश आया और उसने बच्चे के बारे में पूछा, तो ड्यूटी पर तैनात एएनएम किरण देवी ने बताया कि बच्चा मृत पैदा हुआ था और उसे फेंक दिया गया है. पीड़िता का कहना है कि करीब एक महीने बाद उसे जानकारी मिली कि उसका बेटा उसकी मामी की शादीशुदा बेटी सुचिता देवी के पास है. सुचिता की कोई संतान नहीं थी. आरोप है कि मंदोदरी देवी ने अपनी बेटी और दामाद को अस्पताल बुलाया और एएनएम की मिलीभगत से नवजात बच्चा उन्हें सौंप दिया गया. अस्पताल रिकॉर्ड में गड़बड़ी अस्पताल के लेबर रूम रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी सामने आयी है. 27 अक्तूबर 2025 के रिकॉर्ड में प्रसव कराने वाली महिला का नाम बसंती देवी के बजाय सुचिता देवी (पति देवेंद्र राम) दर्ज पाया गया है. इससे आशंका जतायी जा रही है कि बच्चे को कानूनी रूप से सुचिता का दिखाने के लिए रिकॉर्ड में हेराफेरी की गयी. …………… अधिकारियों ने कहा मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है. अस्पताल में आधार कार्ड के आधार पर रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया जाता है. पूरे मामले की गहन जांच की जायेगी और दोषी पाये जाने पर संबंधित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी. डॉ असजद अंसारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ……………….. पीड़ित महिला द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. रवि कुमार केसरी, थाना प्रभारी ………. एएनएम ने कहा एएनएम किरण देवी ने कहा कि प्रसव कराने के बाद उनकी ड्यूटी समाप्त हो गयी थी और वह शाम को घर चली गयी थी. इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >