पीएम आवास में रिश्वत मांगने का आरोप

पीएम आवास में रिश्वत मांगने का आरोप

मझिआंव : मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के पीएम आवास के लाभुक संगीता पांडेय ने उपायुक्त को पत्र देकर आवास की तीसरी क़िस्त की राशि दिलाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि दो माह पहले आवास डोर लेबल तक बनने के बाद नगरपालिका ने जीओ टैग कराया था़

लेकिन अभी तक तीसरे क़िस्त की राशि नहीं भेजी गयी है़ पूछने पर बताया गया कि जब तक आवास की राशि भेजने के एवज में पहले सुविधा शुल्क नहीं जमा किया जायेगा, तब तक आगे की राशि नहीं भेजी जायेगी. पत्र की प्रतिलिपि कार्यपालक पदाधिकारी को भी भेजी गयी है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >