योजनाओं की प्रगति में तेजी लाकर समय पर लक्ष्य प्राप्त करें

डीसी ने की जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा की, दिए कई निर्देश

डीसी ने की जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा की, दिए कई निर्देश प्रतिनिधि, गढ़वा समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने विभिन्न संकेतकों पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की प्रगति में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य प्राप्त करें. नये समूहों का गठन कर अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ा जाये. सभी स्तर के संगठनों का अंकेक्षण समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाये. बीसी सखी, किसानों और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी प्रविष्टियां समय पर पोर्टल पर दर्ज करने पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि आरएसटीआई और डीडीयू-जिकेवाई योजनाओं के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण और समयानुसार आयोजित हों. बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सभी जिला व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. आइएफसी क्लस्टर की गतिविधियां सुचारू रूप से चलें उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में स्थापित आईएफसी क्लस्टर की गतिविधियां सुचारू रूप से चलें. प्रत्येक प्रखंड में मॉडल स्वयं सहायता समूह तैयार कर उन्हें नवाचार और उद्यमिता से जोड़ा जाये साथ ही, प्रखंडवार संभावित गतिविधियों की पहचान कर समूह की महिलाओं को उनके अनुरूप व्यवसाय से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि आजीविका संवर्धन का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचे. उपायुक्त ने कहा कि यह समीक्षा बैठक गढ़वा जिले में आजीविका संबंधी योजनाओं को और सशक्त बनाने तथा लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >