मेहमान के साथ अभद्र व्यवहार करने पर मारपीट, युवक घायल

मेहमान के साथ अभद्र व्यवहार करने पर मारपीट, युवक घायल

गढ़वा. डंडा थाना क्षेत्र के भिखही गांव में होली के अवसर पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान जमुना चौधरी के पुत्र अजय चौधरी के रूप में हुई है. परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अजय चौधरी के घर होली की खुशियां मनाने पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव से कुछ रिश्तेदार आये हुए थे. इसी दौरान उसका रिश्तेदार डब्ल्यू चौधरी गांव की एक दुकान पर कुछ सामान लेने गया था, जहां कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार कर दिया. जब डब्ल्यू चौधरी ने इसका विरोध किया, तो उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी. रिश्तेदार के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की जानकारी मिलते ही अजय चौधरी बीच-बचाव करने और आरोपियों से पूछताछ करने पहुंचे, जिसके बाद आरोपियों ने अजय की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >