ग्रेडर मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत

ग्रेडर मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत

रंका.

रंका थाना के लिदीकंडा गांव के पास रंका-रमकंडा चौड़ीकरण पथ निर्माण कार्य में लगी ग्रेडर मशीन (जेएच 01 बी 5096) की चपेट में आने से महिला हसबुन बीबी (45 साल) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और रंका-रमकंडा सड़क चार घंटे तक जाम कर दिया. इससे इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. ग्रामीण ठेकेदार को बुलाने की मांग पर अड़े थे. उनका कहना था कि जबतक ठेकेदार घटनास्थल पर नहीं आयेगा, तब-तक शव उठने नहीं दिया जायेगा. इसकी सूचना पाकर एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह व एसआइ अनिल हेंब्रम पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया. इसके बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका हसबुन बीबी लिदीकंडा गांव की ही रहनेवाली है. वह तलाकशुदा है तथा मायके में ही घर बना कर रहती है. उसका एक बेटा भी है. विदित हो कि रंका-रमकंडा सड़क के चौड़ीकरण का कार्य गंगा कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही है. बताया गया कि मृतका अपनी मां से मिलकर घर जा रही थी. इसी बीच सड़क निर्माण कार्य में लगे ग्रेडर मशीन की चपेट में आ गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रेडर मशीन का चालक आगे-पीछे देखकर मिट्टी का समतलीकरण कर रहा था. घटना के बाद चालक फरार हो गया. चक्का जाम करने वालों में कमरूद्दीन अंसारी, मैनुल्लाह अंसारी, अनिश अंसारी, शकील अंसारी, असगर अंसारी व इरफान अंसारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >