बिरहा नदी में डूब कर एक बच्ची की मौत

बिरहा नदी में डूब कर एक बच्ची की मौत

थाना क्षेत्र के लोटो गांव स्थित बिरहा नदी में स्नान करने के दौरान एक बच्ची की मौत हो गयी. वह रामलाल भुईया कि पुत्री प्रीती कुमारी (11 वर्ष) बतायी गयी है. परिजनों ने बताया कि प्रीति गांव के कुछ बच्चियों के साथ बिरहा नदी में स्नान करने गयी थी. इसी दौरान वह पानी में डूब गयी. घटना की जानकारी मिलने पर बिरहा नदी स्थित मुसहर बस्ती के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकला. इसके बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी. बाद में प्रीति को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >