विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव बगीचा टोला निवासी एक शादीशुदा युवक ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. टोला निवासी राजेंद्र साहू का 26 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार साहू अपने बेटे के साथ शनिवार रात छत पर सोने गया था. वहीं शेडयुक्त छत वाले कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रविवार की सुबह जितेंद्र छत से नीचे नहीं उतरा, तो परिजन उसे देखने गये. वहां वह फांसी के फंदे में लटका मिला. शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजनों ने बताया कि जितेंद्र मानसिक रूप से बीमार था. दो दिन पूर्व उसने उसी छत से छलांग लगा दी थी. मानसिक रूप से बीमार होने के कारण परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन वह नहीं गया. वहीं शनिवार की रात उसने फांसी लगा ली. घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >