पॉस मशीन वितरण सह प्रशिक्षण शिविर

वंशीधर नगर : खाद्य, सार्वजनिक, वितरण व उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा अनुमंडल के सभागार में केतार तथा बंशीधर नगर प्रखंड का दो दिवसीय ई पॉस मशीन वितरण सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. मशीन वितरण सह प्रशिक्षण का उदघाटन कार्यपालक दंडाधिकारी जायबिरस लकड़ा तथा बीडीओ मुरली यादव ने किया. मौके पर उपस्थित अतिथि ने जनवितरण […]

वंशीधर नगर : खाद्य, सार्वजनिक, वितरण व उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा अनुमंडल के सभागार में केतार तथा बंशीधर नगर प्रखंड का दो दिवसीय ई पॉस मशीन वितरण सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. मशीन वितरण सह प्रशिक्षण का उदघाटन कार्यपालक दंडाधिकारी जायबिरस लकड़ा तथा बीडीओ मुरली यादव ने किया. मौके पर उपस्थित अतिथि ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारो को संबोधित करते हुए कहा कि जनवितरण प्रणाली दुकानदार अब लाभुकों को बायोमेट्रिक्स पद्धति के द्वारा राशन व केरोसिन का वितरण करेंगे.
उन्होंने उपस्थित लोगों को कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि लाभुकों को अगले माह से बायोमट्रिक्स द्वारा खाद्यान व केरोसिन का वितरण किया जा सके. उन्होंने कहा कि मशीन के माध्यम से लाभुक को खाद्यान्न मिलता है तो इसकी सीधा जानकारी जिला से लेकर राज्य तक होगी. प्रशिक्षण में जिला से आये प्रशिक्षक सुनील कुमार, अजीत कुमार, अरविंद कुमार, अजीत कुमार द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से डीलरों को विस्तार से दिया. आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बंशीधर नगर प्रखंड के 73 तथा केतार प्रखंड के 32 डीलरो को ईपोस मशीन उपलब्ध कराया गया. प्रशिक्षण सह मशीन वितरण के दौरान एमओ अनिल गुप्ता, जविप्र के दुकानदार, आनंद प्रताप देव सहित महिला समूह के अध्यक्ष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >