शादीशुदा युवती से मिलने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीटा

सोशल मीडिया पर दोस्ती विवाद में बदली

सोशल मीडिया पर दोस्ती विवाद में बदली

प्रतिनिधि, केतार केतार थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर रात सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती अचानक विवाद में बदल गयी. जानकारी के अनुसार, एक शादीशुदा युवती और एक युवक के बीच पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बातचीत हो रही थी. इसके बाद युवक अपने एक मित्र के साथ मंगलवार की देर रात बाइक से युवती से मिलने उसके घर के बाहर पहुंच गया. इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गयी, जिसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर और दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गयी. इस घटना से आहत युवती ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति खतरे से बाहर है. फिलहाल इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >