प्रमंडलीय सम्मेलन को लेकर बैठक

मेराल : आगामी 21 मई को लातेहार में मुख्यमंत्री के साथ आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेने के मद्देनजर बुधवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ प्रदीप शुक्ला द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिवों तथा स्वयंसेवकों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ लातेहार में पंचायत […]

मेराल : आगामी 21 मई को लातेहार में मुख्यमंत्री के साथ आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेने के मद्देनजर बुधवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ प्रदीप शुक्ला द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिवों तथा स्वयंसेवकों के साथ बैठक की.
बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ लातेहार में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर चर्चा की गयी. श्री शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ आयोजित कार्यक्रम में सभी पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे.
बैठक के दौरान 14वें वित्त की राशि, लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना सहित पंचायत स्तर पर चलाया जा रहे सरकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में मुखिया सुनीता देवी, सुषमा देवी, देवी शरण पासवान, प्रकाश अरुण, दुखन चौधरी, अरविंद महतो सहित सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव व में स्वयंसेवी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >