पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

नगरऊंटारी : स्थानीय पुलिस ने कुख्यात अपराधी रशीद अंसारी उर्फ सलीम को एक देशी पिस्तौल व 315 बोर की दो जिंदा गोली के साथ शनिवार को विलासपुर से नागु कुंवर की दुकान से गिरफ्तार किया. वह रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुनका ग्राम का निवासी है. आर्म्स एक्ट के मामले में कई बार जेल जा चुका […]

नगरऊंटारी : स्थानीय पुलिस ने कुख्यात अपराधी रशीद अंसारी उर्फ सलीम को एक देशी पिस्तौल व 315 बोर की दो जिंदा गोली के साथ शनिवार को विलासपुर से नागु कुंवर की दुकान से गिरफ्तार किया. वह रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुनका ग्राम का निवासी है. आर्म्स एक्ट के मामले में कई बार जेल जा चुका है. इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद कुमार झा ने बताया कि रशीद अंसारी उर्फ सलीम के विलासपुर में होने की जानकारी मिलने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया.

पुलिस इस मामले (कांड संख्या 59/14) में 25 (वन बी), ए 26 आर्म्स एक्ट के तहत अनुसंधान कर रही है. इधर पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी रितेश कुमार गुप्ता उर्फ टनटन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले (60/14) में पुलिस 341, 323, 354, 448, 427, 504, 506, 34 भादवि के तहत अनुसंधान कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >