तीन पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार

मझिआंव(गढ़वा) : मझि आंव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 315 बोर के साथ तीन पिस्तौल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मेराल थाना के दलेली गांव निवासी एजाज अंसारी व मझि आंव के तलसवरिया निवासी हनान अंसारी शामिल है. हनान इसके पूर्व विश्रमपुर थाना में एक आपराधिक मामले […]

मझिआंव(गढ़वा) : मझि आंव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 315 बोर के साथ तीन पिस्तौल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मेराल थाना के दलेली गांव निवासी एजाज अंसारी व मझि आंव के तलसवरिया निवासी हनान अंसारी शामिल है. हनान इसके पूर्व विश्रमपुर थाना में एक आपराधिक मामले में जेल जा चुका है.

इनके पास से तीन पिस्तौल के अलावा स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, 1375 रुपये नकद तथा अन्य कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं. थाना प्रभारी रत्नेश्वर शर्मा ने बताया कि इन दोनों के साथ एक अन्य अपराधी दिलीप साव उर्फ लंगड़ा भी था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. लंगड़ा पर आधा दर्जन मामले विभिन्न थानों में दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >