रमकंडा : रमकंडा- मेदिनीनगर मुख्य मार्ग में नये वनांचल ग्रामीण बैंक की शाखा के समीप जिला परिषद फंड से लगाये गये चापाकल को खुद ही जिला परिषद पति दिनेश प्रसाद द्वारा खोल कर घर ले जाने से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार की सुबह उक्त चापाकल को लगा दिया गया.
इससे बैंक के आसपास रहने वाले लोगों सहित प्रखंड कार्यालय व थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ राहगीरों को पानी की समस्या से निजात मिल गया. फिलहाल खोले गये चापाकल के तत्काल लग जाने से चापाकल के समीप पुलिया में कार्य कर करीब मजदूरों को भी पानी की समस्या से मुक्ति मिल गयी है. पुलिया में कार्य कर रहे दर्जनों मजदूरों ने चापाकल लग जाने के बाद खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि चापाकल खुलने से उन्हें काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा था. लेकिन अब समस्या दूर हो गयी है.
