तालाब में डूबने से दो छात्राओं की मौत

रंका : रंका थाना क्षेत्र के दौनादाग गांव स्थित तालाब में नहाने के क्रम में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गयी़ काफी मशक्कत के बाद रविवार की देर शाम दोनों बच्चियों का शव ग्रामीणों द्वारा तालाब से निकाला गया़ उनकी पहचान नवप्राथमिक विद्यालय दौनादाग के प्रधान शिक्षक ताजमुल्ला अंसारी की पुत्री पाचवीं कक्षा […]

रंका : रंका थाना क्षेत्र के दौनादाग गांव स्थित तालाब में नहाने के क्रम में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गयी़ काफी मशक्कत के बाद रविवार की देर शाम दोनों बच्चियों का शव ग्रामीणों द्वारा तालाब से निकाला गया़ उनकी पहचान नवप्राथमिक विद्यालय दौनादाग के प्रधान शिक्षक ताजमुल्ला अंसारी की पुत्री पाचवीं कक्षा की छात्रा मोबिना खातून (12) और तबाजुद्दीन अंसारी की पुत्री तजरून खातून (11) के रूप में हुई.
जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं अपने सहेलियों के साथ रविवार को दोपहर 12 बजे घर से कुछ ही दूरी पर तालाब के किनारे आम तोड़ने के बहाने निकली थी़
वहां पहुंचने के बाद मोबिना खातून व तजरून खातून ने तालाब में नहाने की बात कही़ इसके बाद दोनों ने नहाने के लिये तालाब में छलांग लगा दी़ काफी देर तक दोनों के तालाब से नहीं निकलीं, तो उनकी सहेलियां वहां से भाग गयीं और भयवश किसी को नहीं बताया़ थोड़ी देर बाद लोगों को इसकी जानकारी दी़ ग्रामीणों ने शाम लगभग छह बजे दोनों छात्राओं का शव बरामद किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >