तीन माह के बच्चे को झाड़ी में फेंक गयी मां

रोने के आवाज सुन कर जुटी भीड़ ने बच्चे के प्रति दिखायी ममता भवनाथपुर : मां की ममता को शर्मसार करते हुए एक कलयुगी मां ने अपने तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को कर्पूरी चौक स्थित पोखरा के समीप परास के झाड़ी में फेंक दिया गया़ लेकिन बच्चे की किस्मत अच्छी थी कि वह जिंदा […]

रोने के आवाज सुन कर जुटी भीड़ ने बच्चे के प्रति दिखायी ममता
भवनाथपुर : मां की ममता को शर्मसार करते हुए एक कलयुगी मां ने अपने तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को कर्पूरी चौक स्थित पोखरा के समीप परास के झाड़ी में फेंक दिया गया़ लेकिन बच्चे की किस्मत अच्छी थी कि वह जिंदा बच गया़ पोखरा के समीप बैठी देवन बैठा की पुत्री पूनम कुमारी ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को बुलाया. इसके बाद बच्चे को देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गयी़ लेकिन किसी ने भी उस बच्चे को अपनाने की पहल नहीं की़
सूचना मिलने के बाद कर्पूरी चौक निवासी सह पत्रकार नवीन गुप्ता की पत्नी इंदू गुप्ता वहां पहुंची और उसने बच्चे को उठा कर अपने घर ले आयी़ धूल से सने बच्चे को नहलाने-धुलाने के बाद उसने उसके स्वास्थ्य की जांच करायी़ इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी़, जहां से थाना प्रभारी अनिल कुमार ने उसे बाल कल्याण समिति को गढ़वा भेज दिया़ इस बीच कई लोगों ने बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताते हुए पहल की़ लेकिन थाना प्रभारी ने कहा कि गोद लेने की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही बाल कल्याण समिति इसे किसी दंपती को सौंपेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >