झाविमो प्रत्याशी घुरन राम 19 मार्च को करेंगे नामांकन

गढ़वा : पलामू लोकसभा क्षेत्र के झाविमो प्रत्याशी घुरन राम 19 मार्च को अपना नामांकन करेंगे. श्री राम की उपस्थिति में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने एक पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी. श्री तिवारी ने कहा कि घुरन राम के नामांकन के दौरान मेदिनीनगर में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष […]

गढ़वा : पलामू लोकसभा क्षेत्र के झाविमो प्रत्याशी घुरन राम 19 मार्च को अपना नामांकन करेंगे. श्री राम की उपस्थिति में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने एक पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी.

श्री तिवारी ने कहा कि घुरन राम के नामांकन के दौरान मेदिनीनगर में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ सबा अहमद, केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव, गौतम सागर राणा, प्रवीण सिंह, जमशेदपुर के सांसद डॉ अजय कुमार सहित कई केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. साथ ही गढ़वा व पलामू से सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. प्रेसवार्ता के दौरान प्रत्याशी घुरन राम ने कहा कि पलामू लोकसभा क्षेत्र के बुनियादी समस्याओं को समाधान करना व बड़ी योजनाओं को लोकसभा में उठाना उनकी प्राथमिकता होगी.

इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मो शाकिर अंसारी ने कहा कि चुनाव आते ही कुछ लोग मुसलमानों को बरगलाने में लग गये हैं. वैसे लोगों के कारण ही आज मुसलमानों की स्थिति दलित व आदिवासियों से भी बदतर हो गयी है. प्रेस वार्ता में डॉ मकबूल आलम, विधायक प्रतिनिधि तनवीर आलम, विजय, राम सकल कोरवा, केदार, हाजी जउवाद आदि भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >