101 जोड़े एक-दूजे के हुए

वनांचल एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट व प्रेरणा परमार्थ आश्रम इलाहाबाद की पहलगढ़वा : गढ़वा के फरठिया स्थित वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट व इलाहाबाद के प्रेरणा परमार्थ आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 101 गरीब जोड़ों का नि:शुल्क विवाह संपन्न कराया गया. सामूहिक विवाह का कार्यक्रम गढ़वा के जिला व सत्र न्यायाधीश […]

वनांचल एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट व प्रेरणा परमार्थ आश्रम इलाहाबाद की पहल
गढ़वा : गढ़वा के फरठिया स्थित वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट व इलाहाबाद के प्रेरणा परमार्थ आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 101 गरीब जोड़ों का नि:शुल्क विवाह संपन्न कराया गया.

सामूहिक विवाह का कार्यक्रम गढ़वा के जिला व सत्र न्यायाधीश शिवनारायण सिंह, पलामू के विष्णुकांत सहाय तथा पूर्व जेल आइजी विजय सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस मौके पर कई लोग भी उपस्थित थे. इस अवसर पर गढ़वा के प्रधान न्यायाधीश शिवनारायण सिंह व पलामू के विष्णुकांत सहाय ने कहा कि गरीब बच्चियों की शादी कराना सबसे पुनीत काम है. इसकी जितनी भी सराहना की जाये, वह कम है.

उक्त लोगों ने कहा कि यह समारोह समाज को एक नयी दिशा देगा और इस तरह के कार्यो को करने के लिए प्रेरणा साबित होगा. पूर्व जेल आइजी विजय सिंह ने कहा कि वे जब गढ़वा में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे, तो इस तरह के आयोजनों की शुरुआत की और कई गरीब व अनाथ बच्चियों की शादी करायी.

इस क्रम को दिनेश सिंह ने जारी रखा है यह सौभाग्य की बात है. गढ़वा के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कहा कि दिनेश बाबू ने इस तरह के आयोजन करके गढ़वा का सम्मान बढ़ाया है.

पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से अब गरीब के बेटियों की शादी में परेशानी नहीं होगी. विश्रमपुर के पूर्व विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने इस आयोजन पर संस्था को बधाई दी. संस्था के चेरमैन दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि वे गुरुपद बाबा संभव राम व प्रेरणा परमार्थ आश्रम इलाहाबाद के संस्थापक सुधीर भैया जी के प्रेरणा से पिछले तीन वर्ष से सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहे हैं.

अब तक संस्था द्वारा 243 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है. अगले वर्ष 151 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस अवसर पर संस्था के निदेशक पवन सिंह, गढ़वा सीओ प्रमोद कुमार झा, उर्मिला देवी, राजीव रंजन सिंह, राजकिशोरी सिंह, रेखा सिंह, डॉ पीएन सिंह, हरिवंश नारायण सिंह, उमेश सिंह, पूजा सिंह, पंकज कुमार, शंभु राम, प्रवेश सिंह, पप्पू सिंह, शंभु चंद्रवंशी सहित काफी लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >